हसनपुर: सैदनगली के ककरूवा में दो घरों में चोरी, दस लाख से अधिक की चोरी की घटना को दिया अंजाम
सैद नंगली थाना क्षेत्र के गांव ककरुवा गुर्जर में देर रात दीवार फांदकर कर घर में घुसे चोरों ने लगभग तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। अज्ञात चोर तीनों घरों लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण समेत नगदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर मकान स्वामियों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।