हसनपुर: आदमपुर के गांव भैसरी माजरा में गीदड़ द्वारा 7 माह पहले काटे गए युवक की उपचार के दौरान आज हुई मौत
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भैसरी माजरा में सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उसके भाई ओमकार सिंह को अब से सात माह पहले गीदड़ ने काट लिया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार करना शुरू कर दिया था। तबीयत ठीक हो गया था। लेकिन अब से कुछ दिन पहले उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे रेबीज के लक्षण चढ़ना शुरू हो गए थे।