पर्यटन नगरी मसूरी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर कुछ लोगों द्वारा जमकर मारपीट की गई। दिनदहाड़े अंजाम दी गई इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ अराजक तत्व हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेस्टोरेंट परिसर में दाखिल होते हैं। इसके बाद वे बिना किसी खौफ के रेस्टोरेंट संचालक पर हमला कर देते हैं और उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #asoori