उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने सरकार और जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि 4 साल बीत जाने के बाद भी अंकिता को न्याय नहीं मिला, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गोदियाल ने आरोप लगाया कि सीबीआई जांच आज भी वहीं की वहीं अटकी हुई है।
उन्होंने मांग की है कि अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, पूरे मामले की नए सिरे से जांच हो और वारदात के सबूत नष्ट करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने साफ कहा कि जब तक अंकिता को पूरा इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
पूरा वीडियो देखें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
#JusticeForAnkitaBhandari #AnkitaBhandari #GaneshGodiyal #UttarakhandNews #UKPolitics