चार साल बाद भी अंकिता के न्याय की लड़ाई जारी, उर्मिला सनावर बोलीं—अंकिता पूरे देश की बेटी
अंकिता भंडारी हत्याकांड को आज चार साल पूरे हो गए, लेकिन न्याय की मांग अब भी सड़कों पर है। चौथी बरसी पर देहरादून के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहां बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों, मातृशक्ति और आम लोगों ने अंकिता को याद किया और न्याय की मांग उठाई।
अंकिता के न्याय की लड़ाई में आवाज उठाने वाली उर्मिला सनावर ने भी लगातार निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। जनवरी में उन्होंने पुलिस पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग और उपलब्ध साक्ष्य सौंपने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए, क्योंकि वह पूरे देश की बेटी थी।
CBI जांच के फैसले पर भी उर्मिला सनावर ने सरकार का आभार जताते हुए इसे अंकिता के न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया था।