नाथनगर: ललमटिया क्षेत्र में विवाहिता का आरोप, पति ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया, परिवार दहशत में
ललमटिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति पर पिस्तौल दिखाकर धमकाने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता शिवानी कुमारी ने दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 6 जून 2025 को हुई थी।