कानपुर: 34 साल पुराने मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को बिठूर पुलिस ने किया गिरफ्तार, वह काफी समय से फरार था
बिठूर थाने की पुलिस ने सिंहपुर चौराहे के पास से पान की दुकान से 34 साल पुराने मुकदमे के वारंटी अभियुक्त गुरु प्रसाद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था जिसके बाद काफी समय से अभियुक्त फरार चल रहा था। उप निरीक्षक सुरेश सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।