बेगूसराय: बेगूसराय में डीएम के मार्गदर्शन में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, कई निर्देश जारी
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में जिले में पोषण पखवाड़ा 2026 का औपचारिक शुभारंभ गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे किया गया. समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा जीविका के सहयोग से व्यापक जन-अभियान का स्वरूप दिया जा रहा है.