टीकमगढ़: फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट से निजी स्कूल की शिक्षिकाओं का चरित्र हनन, मामला देहात थाने पहुंचा
सोशल मीडिया पर निजी स्कूल की महिला शिक्षिकाओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणियां और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। होगी अग्रिम कार्यवाही।