महिला की हुई मौत.हत्या की आशंका:-देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जहां पर एक आवास पर महिला की मौत हुई है। आशंका जताई गई है कि महिला के पति द्वारा उसकी हत्या की गई, इस संबंध में एसपी सिटी देहरादून पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही उन्होंने बताया कि एक महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची है और अभी पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। साथ ही एफएसएल टीम को भी भेजा जा रहा है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो दंपत्ति अपने बच्चों समेत घर में मकान मालिकों के साथ रहते थे और महिला घर के घरेलू काम किया करती थी।