रावतसर: पल्लू पुलिस ने टैक्सी स्टैंड पर जुआ खेलते तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पल्लू पुलिस पुलिस ने कस्बे में जुआ खेलते तीन जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सोमवार सुबह 10 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने टैक्सी स्टैंड पल्लू पर जुआ खेलते गोपीराम नायक निवासी बिंझासर धर्मपाल भार्गव व विनोद नायक निवासी राणासर जिला चूरु को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों पर 13 आर पी जी ओ के तहत मामला दर्ज किया है।