पंडारक: पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 का शुभारंभ
Pandarak, Patna | May 24, 2026 पंडारक प्रखंड स्थित एनटीपीसी द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान–2026 का उद्घाटन समारोह दिनांक 24 मई 2026 को सौहार्द भवन, ओजस नगर में आयोजित किया गया। एनटीपीसी PRO विकास धर द्विवेदी ने रविवार संध्या 7 बजे जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री हरेकृष्ण जेना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।