तिजारा: तिजारा में रास्ते के विवाद में गोलीबारी, लाइसेंस की बंदूक से हुई फायरिंग, नाबालिक बच्ची ने थामी बंदूक
Tijara, Alwar | Jun 25, 2026 गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तिजारा थाना क्षेत्र के शाहबाद पलडिया की ढाणी में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष के सदस्य ने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और एक राउंड फायरिंग के आरोप लगे हैं। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी लेकिन घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने लाइसेंस बंदूक को जप्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।