टीकमगढ़: नामांतरण के एवज में लिधौरा तहसील में बाबू ने एक व्यक्ति से लिए ₹10000, कलेक्ट्रेट में पीड़ित ने दिया आवेदन
लिधौरा तहसील क्षेत्र के सगरवारा गांव निवासी व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा ग्राम सगरवारा में स्थित कृषि भूमि रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदी गई थी,जिसका नामांतरण हेतु उसने दस्तावेज तैयार कर तहसील लिधौरा में आवेदन लगाया था। व्यक्ति का कहना है कि नामांतरण के एवज़ में उससे भगवत बाबू ने ₹10000 ले लिए है और 7 महीने से उसकी फाइल पेंडिंग पड़ी हुई है। व्यक्ति का कहना है कि पैसे लेने के बाद भी नामांतरण नहीं किया जा रहा है।किसी को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया और कार्यवाही की मांग की।