पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र कॉलोनी में डॉक्टर के घर चोरी, लगभग ₹25 लाख के गहने और आईफोन गायब
पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित डॉक्टर के घर में चोरी की वारदात हुई है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे डॉक्टर ने बताया कि वो ड्यूटी पर गए थे और जब आए तो उन्होंने देखा कि घर के एंट्री के मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ था। मौके पर उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि चोरों ने करीब 25 लाख रुपए के गहने और आईफोन पर अपना हाथ साफ किया है।