पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में शादीशुदा प्रेमिका ने सिलबट्टे से कूचकर प्रेमी की हत्या की, थाने में कहा- लाश कमरे में है
कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी की सिलबट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर पानी भरा घड़ा लाकर उसके ऊपर पटक दिया। हत्या के बाद महिला खुद लाश के पास घंटों बैठी रही। फिर आरोपी महिला ने खुद ही कंकड़बाग थाना में पुलिस को कॉल लगाया और कहा- 'मैंने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है।