पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाया सवाल, कहा- वादे बजट से अधिक, पैसे कहां से आएंगे?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से बड़ा सवाल पूछा है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कई बड़े वादे और घोषणाएँ राज्य के प्रस्तुत बजट (₹3,50,000 करोड़) से कहीं अधिक हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि इनका वित्तपोषण कैसे किया जाएगा।