पटना ग्रामीण: उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार सी.पी राधाकृष्णन पहुंचे पटना, तमिलनाडु भगदड़ में मारे गए 39 लोगों के लिए रखा मौन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को अपने बिहार दौरे पर राजधानी पटना पहुंचे. यहां वो सबसे पहले बापू सभागार में आयोजित उन्मेषा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे संस्करण के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.