पटना ग्रामीण: भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी
पटना में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 126वें मन की बात कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छठ महापर्व का उल्लेख कर बिहारवासियों के दिल को छू लिया है। जायसवाल ने कहा कि छठ आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा पर्व है,जिसे महापर्व कहा जाता है।