पटना ग्रामीण: बिहार बंद में शामिल होने पटना पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के निर्णय के खिलाफ बुधवार को विपक्षी पार्टियों के द्वारा बिहार बंद किया गया है। वहीं बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे बिहार बंद में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पटना पहुंचे। राहुल गांधी भी महागठबंधन के नेताओं के साथ बिहार बंद में शामिल होंगे।