पटना ग्रामीण: सचिवालय हाल्ट पर सांसद पप्पू यादव ने रोकी ट्रेन, इंजन पर चढ़ समर्थकों ने पूछा- क्या हम पाकिस्तानी हैं?
चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के निर्णय के खिलाफ बुधवार को विपक्षी पार्टियों ने चक्का जाम किया है। ऐसे में बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे सांसद पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ सचिवालय हाल्ट पर ट्रेन रोक दिया। समर्थक ट्रेन के इंजन पर भी चढ़ गए। मौके पर पप्पू यादव ने पूछा कि हमारी नागरिकता बताने वाले चुनाव आयोग कौन होते हैं।