बिहारीगंज: रेलवे दुर्गा पूजा समिति में पारदर्शिता की मांग, डीआरएम ने गठित की जांच कमिटी
बिहारीगंज रेलवे दुर्गा पूजा समिति में पारदर्शिता की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं ने डीआरएम को आवेदन दिया है। युवाओं ने विधिवत और निष्पक्ष समिति गठन, बैंक खाते से सभी लेन-देन, चंदे और आय-व्यय का सार्वजनिक हिसाब तथा वर्ष 2025 की दान पेटी और अन्य सामग्री का पूरा विवरण सामने लाने की मांग की है