सहयोग शिविर का आयोजन....समस्तीपुर, 18 अगस्त 2026।
जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में आज सिंघिया प्रखंड के बंगरहट्टा एवं वारी पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आमजनों से विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित मामलों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#समस्तीपुर #सिंघिया #रोसड़ा #सहयोगशिविर #जनसुनवाई #जनसमस्या #जिलाप्रशासन
5 views | Patna, Bihar | Aug 18, 2026