बहराइच: अकबरपुरा नई बस्ती और नाज़िरपुरा पश्चिमी से कोतवाली नगर पुलिस ने मारपीट मामले में वांछित 2 वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में वांछित दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने बताया कि नाज़िरपुरा पश्चिमी और अकबरपुरा नई बस्ती से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।