अजीतमल: परिवार के गांव जाते ही चोरों ने सिद्धार्थ नगर के सुनसान मकान को निशाना बनाया, नकदी और सोने के जेवर चोरी
बाबरपुर देहात क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर हजारों की नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के साथ गांव गए गृहस्वामी जब वापस लौटे तो घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिद्धार्थ नगर निवासी हरिओम ने बताया कि वह आठ नवंबर को परिवार के साथ अपने गांव भरथना के पास गए हुए थे