मुजफ्फरपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा: 72 आंगनवाड़ी स्थलों में सिर्फ 14 पर काम शुरू, DDC ने तेज प्रगति के दिए निर्देश
मुजफ्फरपुर में विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर जिला सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त ने की। इसमें जल-जीवन-हरियाली एवं विकसित भारत जी-राम जी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई।
बैठक में आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण, ग्रामीण हाट, मानव दिवस सृजन, श्रमिकों के ई-केवाईसी, वृक्षारोपण, पौधरोपण के e-MR और समयबद्ध मजदूरी भुगतान की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
समीक्षा में 72 आंगनवाड़ी स्थलों में केवल 14 पर कार्य शुरू पाया गया। शेष स्थलों पर जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण हाट की 11 योजनाओं में 7 की TS/AS प्रगति की समीक्षा की गई।
मानव दिवस सृजन में 3.73 लाख के लक्ष्य के मुकाबले पंचायतों की उपलब्धि और गैप की समीक्षा हुई। शून्य मानव दिवस वाली पंचायतों में तत्काल कार्य शुरू कराने को कहा गया।
कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों के 15,443 में से 2,321 ई-केवाईसी पूर्ण हुए हैं, जबकि सक्रिय अकुशल श्रमिकों का ई-केवाईसी 88.86 प्रतिशत रहा।
वृक्षारोपण की 4,476 लक्षित योजनाओं में 4,090 पर कार्य प्रगति पर पाया गया। बैठक में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और चेक डैम से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा हुई। DDC ने सभी योजनाओं में तेजी, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#TirhutNow #Muzaffarpur #JalJeevanHariyali #DevelopmentNews #BiharNews