मुजफ्फरपुर में पारस हॉस्पिटल का विशेष स्वास्थ्य शिविर, सुधा डेयरी परिसर में लोगों की हुई जांच और मिला चिकित्सकीय परामर्श
मुजफ्फरपुर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से पारस हॉस्पिटल की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शहर स्थित सुधा डेयरी, तिमुल परिसर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया।
शिविर का आयोजन एम.डी. श्री फूल कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान पारस हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की और उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
पटना पारस हॉस्पिटल की टीम में डॉक्टर देवेश आनंद, कुंजय कुमार सिंह और मिठू कुमार शामिल रहे। वहीं पारस हॉस्पिटल की मार्केटिंग टीम से सिमरन और दुर्गा ने कार्यक्रम में सहभागिता की। नर्सिंग टीम से अविनाश वैष्णो, विजय सागर, मनीष कुमार और विवेक कुमार झा समेत अन्य कर्मियों ने भी अपनी सेवाएं दीं।
आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था। पारस हॉस्पिटल की इस पहल को स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
#TirhutNow #Muzaffarpur #ParasHospital #HealthCamp #HealthAwareness