कांटी विधायक अजीत कुमार ने संतोष साह और रंजीत ठाकुर के परिजनों से की मुलाकात, निजी कोष से दी आर्थिक मदद
कांटी विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांटी विधायक अजीत कुमार ने दो शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक तिवारी टोला तथा छपरा धर्मपुर यदू के साहू टोला पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत संतोष साह और रंजीत ठाकुर के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक अजीत कुमार ने दोनों परिवारों को अपने निजी कोष से श्राद्ध कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
बताया गया कि छपरा साहू टोला निवासी संतोष साह की अपराधियों द्वारा चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी, जबकि तिवारी टोला निवासी रंजीत ठाकुर का निधन हृदय गति रुकने से हुआ था। विधायक ने दोनों को होनहार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बताया। उन्होंने कहा कि दोनों युवाओं का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है।
मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने भी दोनों के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुखिया इंद्र मोहन झा समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#TirhutNow #Kanti #AjitKumar #MuzaffarpurNews #BiharNews