एकमा: नौतन में बंदरों के आतंक से तीन लोग जख्मी
Ekma, Saran | Sep 26, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के नौतन गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है दर्जनों की संख्या में घूम रहे बंदर घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान बर्बाद कर रहे हैं सबसे अधिक डर बच्चों और महिलाओं में बना हुआ है ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों में बंदरों ने तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है घायलों में गगन देव सिंह नीरज राम एवं राकेश प्रसाद शामिल हैं