मांट: नजूल सम्पत्ति समिति की पहली बैठक में मांट का मुद्दा उठा
Mat, Mathura | Sep 2, 2026 उत्तर प्रदेश विधान भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नजूल संपत्ति समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में एमएलसी योगेश नौहवार ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मांट विधानसभा क्षेत्र और मथुरा जनपद की समस्याओं व जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।