मंडला: आनंदम केंद्र में दान की गई सामग्री बदहाल, बारिश में भीगकर खराब हो रहे जरूरतमंदों के कपड़े
Mandla, Mandla | Jul 9, 2026 जरूरतमंद लोगों तक उपयोगी सामग्री पहुंचाने की मंशा से जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्ट्रेट परिसर के समीप संचालित आनंदम केंद्र इन दिनों अव्यवस्थाओं का सामना कर रहा है। लोगों की ओर से दान में दिए गए कपड़े और अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री का समुचित रखरखाव नहीं होने से बड़ी मात्रा में सामान खराब होने की स्थिति में पहुंच रहा है। गुरुवार को 12 बजे भी यही स्थिति देखी।