750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज
बहराइच के महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक में NICU टीम ने महज 750 ग्राम के नवजात को नया जीवन दिया है। 29 अगस्त को सूफिया के इस नन्हे बच्चे को बेहद गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी सांसें महज 2 से 3 बार प्रति मिनट चल रही थीं। डॉ. शिशेर अग्रवाल की देखरेख में डॉक्टरों ने तुरंत नवजात पुनर्जीवन प्रक्रिया (CPR) शुरू कर बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा।
कई दिनों की गहन NICU देखभाल, लगातार मॉनिटरिंग और सटीक इलाज के बाद बच्चे की हालत सुधरी और उसे एंटरल फीडिंग शुरू कराई गई। बच्चे के स्थिर होने और न्यूरोलॉजिकल जांच सामान्य आने पर 9 सितंबर को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। समय पर मिले इलाज, अत्याधुनिक देखभाल और डॉक्टरों के समन्वित प्रयास ने इस नन्ही जान को बचाकर एक नई मिसाल पेश की है।
Dr Abhilasha Verma Dr.Shisher Agrawal DR JOSHI HOMEOPATHIC MEDICAL CENTER #