बहराइच। बुधवार, 9 सितंबर 2026। मिहींपुरवा क्षेत्र के कैलाश नगर-सिरसियनपुरवा मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते से बच्चे प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती और प्राथमिक विद्यालय सिरसियनपुरवा पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, फिसलन के कारण बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि सड़क निर्माण की कार्ययोजना में मार्ग शामिल है, लेकिन फाइल जिला स्तर पर लंबित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
रिपोर्ट: AkOneNews संवाददाता | बहराइच
Bahraich | Mihinpurwa | Kailash Nagar | Sirsiyanpurwa | Road Condition | Waterlogging | School Children | Rainy Season | Rural Road | Administration | Road Construction | Uttar Pradesh | AkOneNews