सासनी: कस्बा सासनी में एक महिला के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Aug 16, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सासनी में एक महिला भारती पत्नी दीपक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन महिला को घर लेकर चले गए।