बाढ़: बाढ़ प्रखंड के ढेलवागोसाई में अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक आयोजित
Barh, Patna | Oct 27, 2024 बाढ़ प्रखंड के ढेलवागोसाई में रविवार को लगभग 1 बजे अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व दिनेश यादव जिलाध्यक्ष पटना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक का संचालन मिथलेश कुमार यादव ने किया। इस बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए 35 लोगों की एक टीम बनाए जाने पर सहमति बनाई गई।