जहानाबाद: उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब के मामले में ढोरा गांव से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी ने कहा नही है कोई घर परिवार
उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा आए दिन शराब के मामले में सख्ती बरतते हुए कार्यवाही की जाती है ताकि लोग शराब पीने और बेचने से बाज आ सके। पर फिलहाल ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है और आए दिन दर्जनों लोगों को इस मामले में पकड़ा जा रहा है। आज भी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा ढोरा गांव से शराब के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही जारी है।