जहानाबाद: ऐनमा गांव में बिना रेलिंग के छत से गिरकर एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज है जारी
जिले में आए दिन छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना की खबर देखने को मिलती है। पर फिर लोग अपने छतों पर रेलिंग निर्माण में लापरवाही बरतते हैं जिसका भीषण परिणाम देखने को मिलता है। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला जिले के ऐनमा गांव से देखने को मिला जहां रेलिंग नही रहने के कारण छत से अनियंत्रित होकर एक युवक नीचे गली में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।