जुगसलाई नगर परिषद की वार्ड नंबर 15 की प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर उनके इलाके से फाड़ दिया गया है। बुधवार को 8:00 बजे विनीता देवी का कहना है कि पोस्टर फाड़ने की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। उन्होंने इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से की है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।