पटियाली: पटियाली पुलिस ने झाऊ झोर और नगला अमीर से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
कासगंज। पटियाली पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तेजपाल निवासी झाऊ झोर और भूरे निवासी नगला अमीर को उनके घरों से दबिश देकर पकड़ा। दोनों न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिस पर वारंट जारी हुआ था। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया।