रोही के सारणेश्वर मंदिर स्थित धर्मशाला में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति बताया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के उनके समर्पण की सराहना की।