सोरांव: नबावगंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव के समीप गंगा नदी में नहाने गए सगे भाई डूबे, तलाश जारी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी कछार में रविवार सुबह करीब 11 बजे गंगा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। गंगा में भाइयों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।डांडी निवासी अलताफ उद्दीन और मोहम्मद काश अपने दोस्तों के साथ गांव के पास कछार में गंगा नहाने गए थे । टीम द्वारा तलाश की जा रही है।