अकलतरा: बरगंवा गांव में ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति को आई चोट, ट्रेलर चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
अकलतरा थाना क्षेत्र के बरगंवा गांव में ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार शैलेन्द्र रात्रे को चोट आई है। पुलिस ने मामले के ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बोकरेल के शैलेन्द्र रात्रे में बताया कि वह अपनी बाइक से आरसमेटा से बोकरेल अपने गांव जा रहा था। बरगंवा गांव पहुंचा था कि ट्रेलर क्रमांक CG 04 LV 1745 के चालक ने ठोकर मार दिया।