भंडरा: भंडरा के पोडहा तरिंगन टोली में फिर पहुंचा जंगली हाथी, गांव के आसपास बढ़ी हलचल, ग्रामीणों ने बरती अतिरिक्त सतर्कता।
भंडरा थाना क्षेत्र के गडरपो पंचायत अंतर्गत पोडहा तरिंगन टोली में एक बार फिर जंगली हाथी के प्रवेश से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी की मौजूदगी से पूरे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे कुछ लोग शौच के लिए तरिंगन टोली के समीप स्थित बगीचे की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर एक विशालकाय जंगली हाथी पर पड़ी।