जयसिंहनगर: नगर बस स्टैंड में सेफ क्लिक अभियान के तहत पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी जयसिंहनगर एसपी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस ने सेफ क्लिक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और आए दिन बढ़ रहे साइबर अपराधों के विषय पर बताया।