सीएम धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी जैसे संवेदनशील मामले को राजनीतिक वापसी की सीढ़ी बनाने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सवाल उठाइए, तथ्य रखिए और परिवार की सहायता कीजिए, लेकिन किसी परिवार के आंसुओं के सामने राजनीतिक नारे बहुत छोटे पड़ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच हो रही है। सरकार का दायित्व है कि परिवार की बात सुनी जाए, तथ्यों को गंभीरता से देखा जाए और न्याय प्रक्रिया को पूरा सहयोग दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने जांच की और दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में जो भी सच होगा, वह सामने आएगा।
रिपोर्ट: रक्षपाल सिंह
Bajpur, Udham Singh Nagar | Nov 10, 2026