कोचस: कोचस सीएचसी में टीकाकरण को लेकर विवाद, महिला ने एएनएम पर मारपीट का लगाया आरोप; दोनों पक्षों ने कराई FIR
Kochas, Rohtas | Sep 3, 2026 कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को नवजात बच्चे के टीकाकरण को लेकर एक महिला और एएनएम के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने टीकाकरण काउंटर पर तैनात एएनएम पर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना में महिला घायल हो गई, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। वहीं, महिला के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद परिसर में हंगामा होने की बात सामन