शाजापुर: मुरादपुरा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में मिला एक व्यक्ति का शव, कोतवाली थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
शाजापुर में मुरादपुरा रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस टीम और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अर्जुन पिता मोती सिंह निवासी ग्राम जाइहेड़ा के रूप में हुई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच कर रही है।