शाजापुर: CM राइज स्कूल में प्रवेश के लिए बढ़ रहा है विद्यार्थियों में रुझान, बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए पहुँच रहे विद्यार्थी
शाजापुर के भी CM राइज स्कूल मैं छोटी कक्षाओं से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए रिक्त सीटों पर16मार्च से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जानकारी देते हुए प्राचार्य सविता सोनी ने मंगलवार सुबह बताया कि गत वर्ष से ही प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की शुरुआत हुई है और दूसरे वर्ष में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बच्चों और अभिभावकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।