शाजापुर: जैन मंदिर की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर जैन समाज ने शाजापुर नगर में निकाला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत
शाजापुर में मंगलवार को जैन मंदिर की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर जैन समाज ने नगर में भव्य चल समारोह निकाला। समाज के मंगल नाहर ने बताया कि लालघाटी स्थित परम पूज्य जैन आचार्य वीर रत्न विजय जी द्वारा निर्मित श्री सिद्धाचल वीरमणि महा तीर्थ धाम जैन मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव एक वर्ष पूर्व हुई थी।