शाजापुर: शाजापुर में प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई निर्वाचन समाप्ति तक रहेगी स्थगित
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा निर्वाचन-2024 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई को स्थगित रखने के निर्देश दिये गये हैं। इस तारतम्य में शाजापुर जिले में प्रति मंगलवार होने वाली जनसुनवाई निर्वाचन समाप्ति तक स्थगित रहेगी।